HomeUttar PradeshLalitpurनपा बालिका इण्टर कॉलेज में छात्राओं को बताए यातायात नियम

नपा बालिका इण्टर कॉलेज में छात्राओं को बताए यातायात नियम

पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज रावरपुरा में छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। टीएसआई आलोक कुमार तिवारी ने छात्राओं से बताया कि 18 वर्ष पूर्ण होने पर पहले लाइसेंस बनवाना फिर वाहन चलाना, सड़क पर स्टंट न करना,सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग, हेलमेट लगाकर वाहन चलाना, ट्रिपलिंग न करना, डिजी लाकर ऐप में प्रपत्र रखना, दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अविलंब मदद करना, हिट एंड रन के मामले में मिलने वाली आर्थिक मदद, आदि के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। जरूरतमंदों को हेलमेट और नियमों से संबंधित पम्पलेट, स्टिकर वितरित किए गए और प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए 226 वाहनों का, बिना सीट बेल्ट 16 वाहनों का, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए 11 वाहन, बिना बीमा के वाहन चलाते हुए 31 वाहनों का, नो पार्किंग के 33, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठा कर चलने वाले 53 वाहनों का चालान करते हुए अन्य एम.वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में 27 वाहनों का चालान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular