छोटे बच्चे भी अब बना सकेंगे शूटिंग में कैरियर

0
259

शहर में एससीए शूटिंग एकादमी ने बच्चों को दिया शानदार तोहफा

इटावा। जनपद में एससीए शूटर्स एकेडमी की दूसरी शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को किया गया।यह शाखा विशेष रूप से छोटे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को समर्पित की गई है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट चन्द्र मोहन तिवारी के पिता अनिल कुमार तिवारी एवं राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना रहे।

शूटिंग रेंज के उद्घाटन कार्यक्रम में इटावा के कई युवा खिलाड़ी,प्रतिष्ठित शूटर एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे,जिनमें प्रमुख रूप से यशवीर सिंह,प्रशांत तिवारी,सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी,विमल भदौरिया,राजीव कुमार,ऋत्विक तिवारी,शानू,प्रांशु, सुमित कुशवाहा,जितेन्द्र,आनंद द्वेदी,ध्रुव श्रीवास्तव,सुजल तिवारी,शिवम पाल,अग्रज प्रताप सिंह,निखिल,सचिन, सोनम शर्मा,श्रव्या तिवारी,ईवा तिवारी,विवान आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट शूटर चन्द्र मोहन तिवारी ने कहा कि यह एकेडमी उनके द्वारा विशेष रूप से इटावा के बच्चों को मेरे जन्मदिन के अवसर पर एक उपहार है,ताकि हमारे जनपद की भावी पीढ़ी को इस खेल की बेहतर सुविधाएं और अवसर जनपद में ही मिल सके।उन्होंने बताया कि बच्चों के प्रशिक्षण के लिए अकादमी द्वारा यहां शानदार सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें जर्मनी निर्मित ईएसटी सेंसर, राइफल व पिस्टल तथा एसएआई प्रमाणित प्रशिक्षित कोच शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि,एससीए शूटर्स एकेडमी इटावा की पहली एक मात्र एकेडमी है जो उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन (लखनऊ)से मान्यता प्राप्त है।इस नई शाखा के शुभारंभ से जनपद के नन्हें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अवसर मिलने की उम्मीद जागी है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here