जल शक्ति मंत्री ने आश्रम में नवनिर्मित सदगुरू रघुबर भण्डार कक्ष का उद्घाटन किया
मसौली बाराबंकी। संसार में सबसे बड़ी पूजा माता पिता की सेवा ही है। इसलिए ईश्वर के इस उपहार को हमें ठुकराना नहीं चाहिए। साथ ही मर्यादा के विपरीत आचरण करने वाले लोगों का तत्काल त्याग कर देना चाहिए। जिस घर में माता पिता का अपमान होगा उस घर में प्यार नही मिलेगा। उक्त बाते बुधवार को ग्राम पंचायत मुंजापुर स्थित संत कबीर अध्यात्म संस्थान मे संत निष्ठा साहेब के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे लोगो से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब को सताना नही चाहिए।जब दो भाई आपस में किसी बात को लेकर आपस में ही लड़ाई झगड़ा करते है तो आपसी नुकसान होता है। यही सन्त वाणी है।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आश्रम में नवनिर्मित सदगुरू रघुबर भण्डार कक्ष का उद्घाटन करते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर संत निष्ठा साहेब का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूज्य गुरुदेव को नमन करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि गुरु का यह शरीर नही है यह अदृश्य है।सन्त ऋषियों के कारण ही जीवन जीने को सीखने का अवसर मिलता है। देश के दो नेतृत्वकर्ता नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को मत छोड़ना। देश की सरकारें लोगों के भूख मिटाने और शुद्ध पानी उपलब्ध करने के साथ ही देश का विकास करने में लगी हुई है। अपर मुख्य सचिव वेंकटेश्वर लू ने कहा कि शरीर को शुद्ध करने के लिये योग जरूरी है।
लेकिन मन को शुद्ध करने के लिए यज्ञ की आवश्यकता है।जो व्यक्ति योग व यज्ञ करेगा उसका जीवन धन्य होगा। लोग कठिन परिश्रम करके शक्ति हासिल कर लेते है।लेकिन माया के लालच में भटक जाते है।यदि माया के चंगुल में न फंसे तो मुक्ति की प्राप्ति हो जाएगी।सन्त निष्ठा साहेब ने कहा कि मनुष्य घर परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ थोड़ा सा समय परमात्मा के लिए निकालें जिसकी प्रार्थना से अच्छी सोच के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार अच्छी शिक्षा का जन्म होगा जो आगे चलकर माता पिता का नाम रोशन कर सकेंगे। निष्ठा साहेब ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जब कोई साधु, वृद्ध अथवा मां मिले तो उससे सीख लेना चाहिए लेकिन पैसे मत देना।आपके जीवन में जन्म और मृत्यु के बीच अनेकों बधाएं आयेंगी।
त्याग की शक्ति श्री राम में थी तभी अयोध्या से चलकर जिन्होंने दुनिया को सीख दी।हमारे गुरुदेव ने जो कुछ सिखाया है, उसी का पालन करना है।पैसा का जीवन में कोई महत्व नहीं होता है। यदि सच्चा बनना है तो बच्चों के साथ रहे ,उनसे सीखें यही बच्चे आगे चलकर कोई अधिकारी बनेगा तो कोई राजनेता बनकर देश की सेवा करेगा। इसके पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने पुड़ी, सब्जी और मिष्ठान का प्रसाद ग्रहण किया। संत निष्ठा साहेब सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष महंत अलोकदास ने सभी का आभार जताया।
मंच का संचालन सन्त प्रांजल दास ने किया। भाजपा एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य सन्त निष्ठा साहेब से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके बीडीओ सन्दीप श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत जानकीराम, ग्राम प्रधान सहायक अभियंता लघु सिंचाई राकेश कुमार सिंह, अवर अभियंता मेराज अहमद, अरुण कुमार व्यास, योगेश श्रीवास्तव, बीटी संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, सीओ गरिमा पंत सहित सुरक्ष व्यवस्था थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहे।





