Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeItawaइटवा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले एक को किया गिरफ्तार

इटवा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले एक को किया गिरफ्तार

इटवा सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई जब 15 वर्षीय पीड़िता अपने घर के अंदर नहा रही थी।

उसी गांव का निवासी आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और नाबालिग को जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर देर रात इटवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। इटवा थाना प्रभारी श्याम सुंदर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को करहिया पुल के पास से आरोपी अहमद रजा (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र अजीजुर्रहमान उर्फ धम्मल को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-198/25 धारा 65 (1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय जनपद सिद्धार्थनगर भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक बृजभान यादव, उपनिरीक्षक गोपाल, हेड कांस्टेबल उपेंद्र निषाद और कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular