HomeItawaभगवान राम के चरित्र को जीवन में करें चरितार्थ डॉ गोविन्द मौर्य

भगवान राम के चरित्र को जीवन में करें चरितार्थ डॉ गोविन्द मौर्य

इटवा सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र इटवा के अंतर्गत बेलवा चौराहे पर चल रहे नव दिवसीय संगीत में राम कथा के पांचवें दिन बतौर मुख्य अतिथि राम विवाह कार्यक्रम में पधारे समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव एवं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नं 23 डॉ गोविन्द मौर्य प्रेम ने सबसे पहले संगीत वाद्य कलाकारों को अंग वस्त्र एवं द्रव दक्षिणा देकर सम्मानित किया तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम का चरित्र हमारे मानव जीवन में चरितार्थ करने से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है।

इन्होंने माता सीता हरण काण्ड का जिक्र करते हुए कहा कि यदि आज के भारत में महिलाओं के ऊपर हो रही तमाम प्रकार की घटनाओं को देखें तो रामचरितमानस की वह घटना याद आती है जब माता सीता की इज्जत को बचाने के लिए जटायु नमक गीत ने इसी भारत भूमि पर अपनी प्राणों की आहुति दे दी थी तथा आज के जातिवाद एवं छुआछूत की भावना प्रहार करते हुए कहा कि भगवान राम जब बन को जाते हैं और निषाद राज जब घाट को पार करते हैं तो राम निषाद राज को गले लगा करके आज के समाज को ही संदेश दे रहे हैं कि मानव मानव एक समान है।

कथावाचक के रूप में अयोध्या धाम से पधारी पूज्य संत बाबा बलराम दास जी महाराज ने राम विवाह की झांकी को वैवाहिक गीतों से खूब सजाया। तथा संगीतकार डॉ अवधेश चौधरी ने भी समां बांधा। उक्त कार्यक्रम के संचालक अखिलेश मौर्य ने अपने ओजस्वी वक्तव्य के माध्यम से विशिष्ट अतिथियों का बखूबी सम्मान किया। उत्तर सर पर कृष्ण कुमार यादव सोनू जायसवाल जनार्दन जायसवाल दुर्गेश यादव भोला यादव संजय राय प्रतीक राय शर्मा अशोक मौर्य समेत आदि क्षेत्रीय गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular