HomeInternationalPoK में रात भर चली मुठभेड़, भारी गोलीबारी में 4 तालिबानी आतंकी...

PoK में रात भर चली मुठभेड़, भारी गोलीबारी में 4 तालिबानी आतंकी ढेर; दो पुलिस अधिकारियों की भी गई जान

Rawalakot Encounter पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सुरक्षाबलों और तालिबानी आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। रावलकोट जिले के हुसैन कोट वन क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। आतंकियों के हमले में दो पुलिस अधिकारियों की भी मौत हो गई। पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार रातभर मुठभेड़ चली है। इस मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारी और चार तालिबानी आतंकी मारे गए हैं। इस बात की जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी।

दरअसल, सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने रावलकोट जिले के हुसैन कोट वन क्षेत्र में अभियान चलाया था।

आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़

बता दें कि रावलकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रियाज मुगल ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इस खबर के आधार पर छापेमारी की गई। आतंकियों के गुफा में छिपे होने की खबर मिली, जिसके बाद उन्हें घेर लिया गया।

पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान आतंकियों की ओर से अधिकारियों पर ग्रेनेड फेंका गया। बाद में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की।

चार आतंकी ढेर

रावलकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आतंकियों के साथ चली मुठभेड़ में गुफा में छिपे सभी चार आतंकियों को मार गिराया गया। इनमें से तीन की पहचान जरनोश नसीम, ​​उसके भाई जिब्रान नसीम और उल्फत के रूप में हुई है। वहीं, एक और आतंकी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं, इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस अधिकारी गुलजार और तारिक बशीर की भी जान गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular