HomeMarqueeआईटीआई पास आउट प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार मेला आज

आईटीआई पास आउट प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार मेला आज

अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज में आईटीआई पास आउट प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कल 14 मई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज परिसर में आयोजित होगा जिसमें प्रतिष्ठित कम्पनी टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड पंतनगर उत्तराखण्ड प्रतिभाग करेगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि कम्पनी में रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के इच्छुक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी दो प्रमाणित छायाप्रति बायोडाटा आधार कार्ड पैन कार्ड चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक डिटेल्स साथ लानी होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 11 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज परिसर में उपस्थित होकर रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस मेले के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular