Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन मजबूती पर जोर

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन मजबूती पर जोर

बूथ सशक्त होगा तो संगठन होगा मजबूत: दीपक मौर्या

भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत: प्रशिक्षण में वक्ताओं का संदेश

लोटन मंडल में भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को दी संगठन मजबूती की सीख

लोटन सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत लोटन मंडल का कार्यक्रम कल्पनाथ सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर सक्रिय और संगठित कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने और संगठनात्मक कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प ले, बूथ समितियों का गठन करे तथा घर-घर संपर्क अभियान को गति दे।

सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बनाए रखने के उद्देश्य से पार्टी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन की कार्यक्षमता के बल पर ही केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का वैचारिक रूप से प्रशिक्षित होना आवश्यक है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामनेवास यादव ने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान सात सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे प्रशिक्षण में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा, जिला मंत्री रामनरायण सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा. संजय कुमार शुक्ला ने की। इस दौरान निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दृगनारायण सिंह, बब्लू पांडेय, कृष्णदत्त त्रिपाठी, योगेंद्र मौर्य, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular