हलियापुर में पकड़े गए हाथी के महावत रोजन अली को मिली जमानत, जेल से छूटकर पहुंचे घर

0
265

सुल्तानपुर।हलियापुर में वन विभाग द्वारा पकड़े गए हाथी और उसके महावत को लेकर चली लंबी कार्रवाई के बाद अब महावत रोजन अली को दीवानी न्यायालय से जमानत मिल गई है।

गुरुवार को वे जेल से रिहा होकर घर लौटे।गौरतलब है कि बीते दिनों बिना लाइसेंस के हाथी और उसके महावत को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया था। हाथी को हलियापुर क्षेत्र के एक बाग में विभाग की निगरानी में बांधा गया था।

बाद में हाथी को सुरक्षा कारणों से मथुरा स्थित हाथी संरक्षण केंद्र भेज दिया गया।हाथी के मालिक कमलेश यादव ने बताया कि महावत रोजन अली की जमानत मंजूर हो चुकी है और वे उन्हें लेने न्यायालय पहुँचे थे। उन्होंने यह भी बताया कि दस्तावेज़ दिखाने के बाद हाथी को भी वापस लाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here