Sunday, December 7, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurबस से लौटते समय वृद्ध की मौत, कारणों को लेकर चर्चाएं तेज

बस से लौटते समय वृद्ध की मौत, कारणों को लेकर चर्चाएं तेज

मौदहा (हमीरपुर)। दिल्ली से घर लौट रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध की बस में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के यात्रियों और ग्रामीणों में तरह–तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार बिंवार थाना क्षेत्र के रोहारी निवासी रामेश्वर (60) पुत्र लुखरू दिल्ली से बस द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। स्थिति बिगड़ने पर परिजन और बस चालक उन्हें तुरंत कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बस में हुई इस अचानक मृत्यु को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं तेज हैं, हालांकि मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी बिंवार नंदलाल प्रजापति ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी प्रकरण की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular