Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeItawaकृषि विश्वविद्यालय,मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में डा०एन०के०शर्मा आमंत्रित

कृषि विश्वविद्यालय,मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में डा०एन०के०शर्मा आमंत्रित

इटावा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में डा०एन के शर्मा पूर्व अधिष्ठाता ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता करते हुए सौर ऊर्जा-अवसर एवं चुनौतिया विषय पर अवगत कराया कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में भारत के लिए अपार अवसर हैं जैसे रोजगार सृजन, स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा स्वतंत्रता।उन्होंने अपने ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि उच्च शुरुआती लागत,भूमि अधिग्रहण की समस्या,तकनीकी निर्भरता और जागरूकता की कमी प्रमुख रूप से शामिल हैं।डा०शर्मा ने बताया कि सरकार कई परियोजनाओं जैसे सोलर पार्क, सोलर रूफटॉप योजना के माध्यम से इन अवसरों का लाभ प्रदान कर रही है और चुनौतियों का समाधान कर रही है।

जिससे हमारा देश नेट-जीरो लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।डा०शर्मा ने बताया कि सौर परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे है और सकल आय बढ़ रही है,साथ ही अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर नेतृत्व और साझेदारी बढ़ रही है।श्री शर्मा ने आगे बताया कि भारत सौर ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है लेकिन इन अवसरों का पूरा लाभ उठाने और चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर प्रयासों को नवाचार की आवश्यता है। हाल ही में डा०शर्मा का मदुरै,तमिलनाडु में डीन एक्सीलेंस पुरस्कार हेतु चयन भी किया गया है।अंत में उन्होंने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति डा.के के सिंह एवं संगोष्ठी के संयोजक डा.प्रेरणा को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular