जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी में छात्रों से किया संवाद, बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित।
महोबा। शहर के राठ रोड स्थित संचालित लाइब्रेरी पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुस्तकों, बैठने की व्यवस्था आदि की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण करते हुए डीएम ने साफ सफाई, व्यवस्था और पढ़ाई के लिए शांत माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे विद्यार्थी ध्यान केंद्रीत कर अध्यन कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सके।
बुधवार को लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकें, अध्ययन कक्ष, बैठने की व्यवस्था और डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थिति को देखते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाइब्रेरी में साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, और विद्यार्थियों के लिए शांत अध्ययन माहौल सुनिश्चित किया जाए साथ ही उन्होंने पुस्तकालय में नई पुस्तकों के समुचित क्रय, ईलाइब्रेरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और रीडिंग सेक्शन को और अधिक सुसज्जित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी का नियमित संचालन, पंजीकरण व्यवस्था और पाठकों की समस्याओं पर भी अधिकारियों से जानकारी हासिल की और जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर करने की निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि लाइब्रेरी ज्ञान का केंद्र है, इसलिए इसकी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे छात्र छात्राओं से संवाद कर लाइब्रेरी में मिल रही सुविधाओं के बारे में छात्रों से जानकारी लेते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद लाइब्रेरी प्रबंधन को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दिशा निर्देश दिए।





