HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में हुई डी.एल.आर.सी. एवं डी.सी.सी. बैंकिंग कार्यो की समीक्षा...

डीएम की अध्यक्षता में हुई डी.एल.आर.सी. एवं डी.सी.सी. बैंकिंग कार्यो की समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर। डी.एल.आर.सी. एवं डी.सी.सी. बैंकिंग कार्यो की समीक्षा बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीएम युवा के लक्ष्य 1800 के सापेक्ष बैकों को प्रेषित 491, स्वीकृत 118 एवं वितरण 88 तथा 259 लम्बित है। जिलाधिकारी ने सभी शाखा प्रबन्धकों को आवेदनों को शतप्रतिशत स्वीकृति एवं तहसीलवार मेगा क्रेडिट कैंप लगाकर ऋण वितरण कराने का निर्देश दिया। स्वयं सहायता समूहो का कम बैक खाता खोले जाने एवं सीसीएल की कम स्वीकृति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विभाग से समन्वय बनाकर कार्य करें साथ ही जिन बैंको में सीसीएल की पत्रावली लम्बित है लम्बित प्रकरणो को एक माह में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।

लीड बैंक अधिकारी एवं सभी शाखा प्रबन्धको को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत किया जाये। वार्षिक ऋण योजनान्तर्गत आवंटित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लोन एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.सी.एल के प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाये। किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरण भी शीघ्र स्वीकृत किया जाये। किसी भी योजना के पात्र लाभार्थी को अनावश्यक परेशान न किया जाये। सभी बैंको को मासिक लक्ष्य निर्धारित कर ऋण वितरण करायें। केसीसी एवं फसल बीमा योजना में प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया।

लीड बैक अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत सीसीएल लक्ष्य 6248 के सापेक्ष 5998 पत्रावलियां बैंको को प्रेषित की गयी जिसके सापेक्ष 5776 समूहो को सीसीएल स्वीकृत किया गया एवं 222 लम्बित है। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनान्तर्गत लक्ष्य 11 के सापेक्ष 4 आवेदन पत्र बैंको को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लम्बित 6 आवेदन एवं ओडीओपी के 6 आवेदन को स्वीकृत कर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। किसान क्रेडिट कार्ड (फसली ऋण) योजना अन्तर्गत शासन से प्राप्त भौतिक लक्ष्य नवीनीकरण हेतु 49949 एवं नया 22543 कुल भौतिक लक्ष्य 72492 के सापेक्ष कुल नवीनीकरण हेतु 49701 केसीसी एवं नया केसीसी 22076 निर्गत किये गये है।

लक्ष्य के सापेक्ष कुल 71777 केसीसी निर्गत किये गये है जो कुल लक्ष्य का 99.01 प्रतिशत है। क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत पशुपालन एवं मत्स्य पालन तथा दुग्ध उत्पादन हेतु लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम त्रैमास मार्च 2026 में कुल रू0 474.97 करोड़ स्वीकृत/वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत युनिवर्सल सोम्पो जनरल इश्योरेंस कम्पनी लि0 द्वारा फसल बीमा किया जा रहा है। बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा सूचित किया गया है कि रवी 2025-26 में कुल 47761 किसानों ने बीमा करावाया था। खरीफ वित्तीय वर्ष 2025-26 में 55140 किसानों के बीमा कराया जिसके सापेक्ष 9960 किसानों को रू0 3.47 करोड़ का प्रीमियम प्राप्त किया गया है। इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डीसीएनआरएलएम देवनन्दन दूबे, लीड बैंक अधिकारी आरके सिन्हा, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, समस्त बैंको के शाखा प्रबन्धक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular