
अवधनामा संवाददाता
सहारनपुर। (Saharanpur) पुलिस अधीक्षक नगर राजेष कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में पुलिस जनसहयोग के माध्यम से आमजन की रक्षा कर रही है। इसमें जो संस्थाएं सहयोग कर रही है, वह अति सराहनीय है।
पुलिस अधीक्षक नगर राजेष कुमार आज एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कोरोना महामारी मे डयूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को मास्क, सेनेटाइजर व फेस सील्ड वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस महामारी में पुलिस हर समय अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है, वही दूसरी ओर जनता भी पुलिस के लिए मददगार साबित हो रही है। संस्था द्वारा पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए वितरण किये गये उपकरण एक अच्छी पहल है। इससे पुलिस कर्मियों को लाभ भी मिलेगा। इस दौरान संस्था द्वारा पुलिस कर्मियों को सैनेटाइजर, मास्क और फेस शील्ड का वितरण किया गया। इससे पूर्व एसपी सिटी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रषासन एसबी सिंह ने पुलिस कर्मियों को सामान वितरित किया। इसके बाद एंटी करप्शन फाउंडेशन संस्था की टीम ने पुलिस चैकी पाश्र्वनाथ, पुलिस चैकी कलेक्ट्रेट चैक, खुमरान पुल पुलिस चैकी, हसनपुर पुलिस चैकी आदि में जाकर पुलिसकर्मियों को फेस शिल्ड, सैनेटाइजर एवं मास्क वितरित किए। संस्था के यूपी चेयरमैन गौरव गाबा ने कहा कि संस्था सदैव इस महामारी में प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी और इस महामारी से बचाव हेतु जो भी सहयोग होगा, उससे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर नितेश तनेजा, संयम सेठी, सिद्धार्थ छाबड़ा, अमित खेरा, पावस अरोड़ा, आकाश खुराना, पुनीत कुकरेजा, राहुल चावला, चिराग माटा आदि लोग मौजूद रहे।





