Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeLucknowदिशा पब्लिकेशन ने लॉन्च की ‘विज़डम सीरीज़ ’, बच्चों को...

दिशा पब्लिकेशन ने लॉन्च की ‘विज़डम सीरीज़ ’, बच्चों को भारतीय आध्यात्मिक विचारों से जोड़ने की मजबूत पहल l

लखनऊ ,6 मई 2026 : देश के प्रमुख शैक्षिक प्रकाशकों में से एक दिशा पब्लिकेशन ने अपनी नई ‘विज़डम सीरीज़’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह किताबों की एक खास श्रृंखला है, जिसका उद्देश्य बच्चों और युवा विद्यार्थियों को भारतीय दर्शन और धर्मग्रंथों के मुख्य विचारों से आसान, रोचक और उनकी उम्र के अनुसार समझ आने वाले तरीके में परिचित कराना है।

इस पहल का लक्ष्य देशभर के 1 करोड़ घरों तक ऐसी शैक्षणिक सामग्री पहुंचाना है, जो सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व, सोच और जीवन के उद्देश्य को भी मजबूत बनाए। आज के समय में जहां शिक्षा ज्यादा नंबर और परिणामों पर केंद्रित हो गई है, वहीं यह सीरीज़ छात्रों की सोच और निर्णय लेने की क्षमता में मूल्यों और दृष्टिकोण की अहम भूमिका को फिर से सामने लाने की कोशिश करती है।

लॉन्च के मौके पर दिशा पब्लिकेशन के निदेशक अविनाश अग्रवाल ने कहा, “हमने देखा है कि आज के छात्र पढ़ाई में तो काफी मजबूत हैं, लेकिन उस ज्ञान को जीवन में कैसे इस्तेमाल करें, इसमें अक्सर उन्हें दिशा की कमी महसूस होती है। विज़डम सीरीज़ के जरिए हमारा प्रयास है कि भारतीय ग्रंथों की गहरी और टाइमलेस सीख को ऐसे रूप में प्रस्तुत किया जाए, जिसे युवा आसानी से समझ सकें। चाहे रामायण हो, भगवद गीता या उपनिषद—ये सिर्फ पुरानी कहानियां नहीं हैं, बल्कि ऐसे विचार हैं जो आज के समय में भी स्पष्ट सोच, धैर्य और जीवन का उद्देश्य देने में मदद करते हैं।”

दिशा विज़डम सीरीज़ में ‘रामायण फॉर यंग माइंड्स’, ‘भगवद गीता: द स्टोरी वे’, ‘वेदाज एंड उपनिषद्स फॉर चिल्ड्रन’ और ‘दिशा महाभारत फॉर यंग माइंड्स’ जैसी किताबें शामिल हैं। ये सभी किताबें अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं। इनमें पारंपरिक कथाओं को कहानी के रूप में और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया गया है, जिससे जटिल विचार भी बच्चों के लिए आसान हो जाते हैं।

इस सीरीज़ में अनुशासन, साहस, स्पष्ट सोच और आंतरिक शक्ति जैसे विषयों पर खास ध्यान दिया गया है। इन्हें इस तरह पेश किया गया है कि बच्चे अपने रोज़मर्रा के जीवन से इन्हें जोड़ सकें। इसका उद्देश्य है कि छात्र इन मूल्यों को शुरुआत से ही समझें और आगे चलकर पढ़ाई और जीवन के फैसलों में उनका उपयोग कर सकें।
यह लॉन्च दिशा पब्लिकेशन की हाल ही में शुरू की गई अन्य शैक्षिक पहलों को भी आगे बढ़ाता है, जैसे कि जे.ई.ई. के छात्रों के लिए बनाई गई ‘शॉर्टकट्स सीरीज़’, जिसका मकसद परीक्षा में गति और सटीकता बढ़ाना है।

ये सभी प्रयास मिलकर पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान देने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।
800 से अधिक किताबों के संग्रह के साथ दिशा पब्लिकेशन स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। ‘विज़डम सीरीज़’ पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक शिक्षा को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आज के छात्रों के लिए उपयोगी और प्रासंगिक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular