Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeUttar Pradesh'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' शो के बच्चों ने खोले...

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो के बच्चों ने खोले अपने दिल के राज़ और बताया गर्मी की छुट्टियाँ क्यों हैं खास

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अप्रैल 2026: जब स्कूल बैग को मिलती है छुट्टी और अलार्म घड़ी भी लेती है आराम, तभी शुरू होता है खुशियों का सबसे प्यारा मौसम और वह है गर्मी की छुट्टियाँ। यह एक ऐसा समय होता है, जब हर दिन एक नई कहानी, हँसी, मस्ती और छोटे-छोटे एडवेंचर से भरा होता है। गर्मी सिर्फ छुट्टी नहीं, बल्कि आज़ादी, खुशियों और यादगार पलों का खज़ाना है, जो हमेशा दिल में बस जाता है। वहीं, ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो के नन्हें सितारों के लिए भी यह मौसम किसी जादू से कम नहीं है, जहाँ हर किसी के पास अपनी-अपनी खुशियों की एक खास वजह है।

तारा का रोल निभाने वालीं बाल कलाकार हरीति जोशी कहती हैं, “मुझे गर्मी की छुट्टियाँ बहुत पसंद हैं, क्योंकि यह आम का मौसम होता है। मेरी मम्मी जानती हैं कि मुझे आम बहुत पसंद है, इसलिए वे मेरे लिए आम से बनी अलग-अलग चीज़ें बनाती रहती हैं। कभी आम का शेक, कभी आमरस और कभी घर पर आम की आइसक्रीम। इसलिए लगभग हर दिन मुझे आम खाने को मिलता है। इसी वजह से मुझे गर्मी बहुत पसंद है और मैं पूरे साल इसका इंतज़ार करती हूँ।”

शुद्धि का किरदार निभाने वालीं रिद्धि शर्मा के लिए गर्मी का मतलब है परिवार का प्यार। वे कहती हैं, “मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगता है गर्मी की छुट्टियों में अपनी नानी के घर जाना। वह मेरे लिए ढेर सारी खुशियों से भरी जगह है, क्योंकि वहाँ मुझे बहुत प्यार और दुलार मिलता है। मेरी नानी मेरा पसंदीदा खाना बनाती हैं, मजेदार कहानियाँ सुनाती हैं और मैं पूरे दिन अपने कज़िन्स के साथ खेलती हूँ। ऐसा लगता है, जैसे पूरा परिवार एक साथ खूब मौज कर रहा हो और मैं चाहती हूँ कि ये दिन कभी खत्म न हों।”
जीनू का रोल निभाने वाले अनाफ खत्री के लिए गर्मी का मतलब है खूब सारा खेल और मस्ती। वे कहते हैं, “गर्मी की छुट्टियाँ सबसे अच्छी होती हैं, क्योंकि मैं पूरे दिन खेल सकता हूँ और कोई मुझे रोकता नहीं है। क्रिकेट, फुटबॉल और छुपन-छुपाई जैसे खेलों से हर दिन मजेदार बन जाता है। मैं और मेरे दोस्त खूब हँसते हैं, दौड़ते हैं और कभी-कभी खेलते-खेलते थोड़ा झगड़ भी लेते हैं, लेकिन वही मज़ा है। मेरे लिए गर्मी का मतलब है खूब मस्ती।”

सप्पू का किरदार निभाने वाले अकदास खान को छुट्टियों में नई जगहें घूमना बहुत पसंद है। वे कहते हैं, “मुझे गर्मी की छुट्टियाँ बहुत अच्छी लगती हैं, क्योंकि इसी समय हम फैमिली ट्रिप पर जाते हैं। मुझे नई जगहों पर जाना, अलग-अलग शहर देखना और नया खाना ट्राई करना बहुत अच्छा लगता है। हर ट्रिप एक नया एडवेंचर होता है, जहाँ मैं कुछ नया सीखता हूँ। मुझे फोटो खींचना और यादें बनाना भी बहुत पसंद है। मेरे लिए गर्मी का मतलब है घूमना, मज़े करना और नई चीज़ें सीखना।”

गीक का किरदार निभाने वाले हनीश कौशल के लिए गर्मी सीखने और आगे बढ़ने का समय है। वे कहते हैं, “मेरे लिए गर्मी की छुट्टियाँ बहुत खास होती हैं, क्योंकि हर साल मैं कुछ नया सीखने की कोशिश करता हूँ। कभी कोई मजेदार एक्टिविटी, तो कभी कोई नई हॉबी। छुट्टियों के अंत तक मुझे गर्व होता है कि मैंने कुछ नया सीखा है। मुझे नई चीज़ें ट्राई करना बहुत पसंद है और गर्मी का समय इसके लिए सबसे अच्छा होता है।” आप देख सकते हैं ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular