HomeMarqueeधनुष यज्ञ महोत्सव व भव्य मेला आज

धनुष यज्ञ महोत्सव व भव्य मेला आज

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय धनुष यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया है,जिसके उपलक्ष्य में आज विशाल मेला लगेगा।
धनुष यज्ञ महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि हमारे गांव रमवापुर तिवारी में कई वर्षों से विराट धनुष यज्ञ महोत्सव व मेला लगनें की परंपरा चली आ रही है जिसमें सभी ग्रामीणो का सहयोग रहता है।इस बार भी दो दिवसीय संगीतमय ड्रामा का आयोजन किया गया है जिसमें रात में रामलीला का संगीतमय सचित्र वर्णन किया जाता है।आज इसी महोत्सव के दूसरे दिन भव्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें धनुष भंग के बाद सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया है।मेला उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय ने क्षेत्र के लोगों को मेला में अधिक से अधिक संख्या में आने का आग्रह किये है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular