HomeUttar PradeshDevbandदेवबंद विधायक कुंवर बृजेश हुए कोरोना संक्रमित

देवबंद विधायक कुंवर बृजेश हुए कोरोना संक्रमित

Deoband MLA Kunwar Brijesh became infected with coronaअवधनामा संवाददाता

एंटीजन किट से लिए गए सैंपल में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

देवबंद।(Deoband) कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार विकराल रूप धारण कर रही है। भाजपा के देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद उन्हें होम आईसोलेट कर दिया गया है।
सोमवार को देवबंद विस क्षेत्र में कुल 307 लोगों की जांच की गई जिनमें से 17 लोगों को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन्हीं में से एक नाम भाजपा के देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह का है। सीएचसी प्रभारी डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि एंटीजन किट से किए गए टेस्ट में क्षेत्रीय विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया कि संक्रिमित पाए गए सभी लोगों को होम आईसोलेशन में भेज दिया गया है। उनके सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। डा. इंद्राज ने बताया कि सोमवार को नगर क्षेत्र में कुल 879 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular