HomeUttar PradeshLalitpurवीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को दी दीपांजलि

वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को दी दीपांजलि

कचहरी चौराहे पर अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने जलाई कैण्डिल

ललितपुर। अधिवक्ता संवाद और मानव ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कचहरी चौराहे पर अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धापूर्वक दीपांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को याद किया और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया और उनकी वीरता की प्रशंसा की। एड. हरदयाल सिंह लोधी ने अपने कमेंट में कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणास्रोत है।

उनकी बहादुरी और राष्ट्रप्रेम हमें सिखाता है कि हमें अपने देश और मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। वहीं, मानव ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एड.पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने जिस साहस से अंग्रेजों का मुकाबला किया, वह भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। आज हम सब मिलकर उन्हें दीपांजलि अर्पित कर रहे हैं और यह संकल्प लेते हैं कि हम उनके आदर्शों पर चलेंगे।

यह कार्यक्रम रानी लक्ष्मीबाई के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम बना। इस कार्यक्रम में हरदयाल सिंह लोधी, सुनील देवलिया, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, महेंद्र पाराशर, शशिकांत राजपूत, शेरसिंह यादव, अनुराग लोधी, ब्रजेश श्रीवास्तव, जगदीश पटेल, सचिन जैन, गौ पुत्र प्रशांत शुक्ला, कमलेश लोधी, बलराम कुशवाहा, मनीष दुबे, विकास झां, देव सिंह, आशीष चौबे, रवि रैकवार, अक्षय गौतम, अनुज शर्मा, उमेश सोनी, वैभव सक्सेना, आनंद लोधी, बसंत पाराशर, शिवम पाराशर, दिलीप सिंह, प्रमोद नामदेव आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular