Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeभाजपा की ऐतिहासिक जीत पर फूटे पटाखे, एक दूसरे को खिलायी मिठाई

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर फूटे पटाखे, एक दूसरे को खिलायी मिठाई

अवधनामा संवाददाता

सिद्धार्थनगर। भाजपा की मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक विजय पर भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान के नेतृत्व में पटाखा जलाकर एवं कार्यकर्ताओं को एक दूसरे द्वारा मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामना दिया गया।
इस दौरान कन्हैया पासवान ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, जिसका परिणाम आज इन प्रदेशों में जीत के रूप में मिला है। पुनः 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर हम यह सिद्ध करेंगे कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, पूर्व महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, लोकसभा विस्तारक शैलेश द्विवेदी, जिला सह मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र, जिला संयोजक पिछड़ा मोर्चा फूल चंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोधी,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास पांडेय ‘वत्स’, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अविनाश सिंह जी, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा दीपेंद्र चौधरी, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी महेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संपूर्णा नंद पांडेय, भाजपा नेता सौरभ त्रिपाठी, पंकज चौबे, अरविंद पांडेय, मिथलेश अग्रहरी, गुड्डू यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular