Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeतीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया मेंन तिराहे पर जश्न...

तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया मेंन तिराहे पर जश्न व बाटी मिठाई

अवधनामा संवाददाता

महराजगंज, रायबरेली। तीन राज्यों में हुए चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत आ जाने पर कस्बे के मेंन तिराहे पर भाजपाईयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर व गोला पटाके दगा कर जीत का जश्न मनाया। बताते चलें कि, तीन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, व राजस्थान, में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की भारी भरकम जीत के बाद महराजगंज के मेंन तिराहे पर पश्चिम बंगाल के पूर्व प्रभारी व रायबरेली जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर ने मेंन तिराहे पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी जी की नीति व किसानों के साथ हर एक प्रकार की मदत के बाद ही पूरे देश में मोदी जी की जय जय कार हो रही है। तथा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा युवाओ पर किए गए अत्याचार व हम सबकी गौ माता पर किए गए अत्याचार का दुष्परिणाम है कि, आज तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बन रही है। और जनता ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाया है। और बताया है कि, यह जनादेश 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटों पर जीत हासिल कर देश में इतिहास रचने का काम करेगी। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह युवा भाजपा नेता नीलू सिंह, रोहित सिंह, मानसिंह पटेल, अरिदमन सिंह, मंगली सिंह, राजेंद्र नई सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular