Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeNationalफिर डरा रहा कोरोना, दिल्ली से केरल तक बढ़े Covid-19 के मामले;...

फिर डरा रहा कोरोना, दिल्ली से केरल तक बढ़े Covid-19 के मामले; अब तक सामने आए इतने केस

Covid-19 Cases In India देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली हरियाणा गुजरात केरल समेत कई राज्यों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं जिनमें दिल्ली में 23 मामले शामिल हैं। सरकार अस्पतालों में बेड और दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है सरकार स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

कोरोना एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोविड-19 एक बार फिर पैर पसारने लगा है। भारत में मौजूदा समय में 312 एक्टिव कोरोना केस सामने आए हैं। इसमें दिल्ली से 23, हरियाणा से 5, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 56 केस सामने आए हैं।

आइए जानतें हैं किस राज्य में कितने कोविड-19 के मामले सामने आए हैं:

उत्तर प्रदेश- 4

कर्नाटक- 16

केरल- 95

तमिलनाडु- 66

पुडुचेरी- 10

पश्चिम बंगाल- 1

सिक्किम- 1

देश में राजधानी में कोरोना का 23 मामले सामने आए

दिल्ली में कोरोना (Corona Cases In Delhi) के 23 मामले गुरुवार तक सामने आए हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक व चिकित्सा अधीक्षकों को दिशा निर्देश जारी कर अलर्ट किया है। इसके तहत अस्पतालों को जांच व निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने अस्पतालों में सभी को मास्क पहनने के निर्देश दिए हैं। ताकि संक्रमण का फैलाव ज्यादा न होने पाए। डा. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। सरकार यह सत्यापित करने में जुटी है कि पीड़ित मरीज दिल्ली के रहने वाले हैं या बाहर से यात्रा करके लौटे हैं।

कोविड के बढ़ते मामलों से लड़ने के लिए सरकार मुस्तैद

कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग एहतियात बरतते हुए एडवायजरी भी जारी कर दी है। सभी अस्पतालों को बेड, दवा और ऑक्सीजन की व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है और लोगों को आवश्यक सूचनाएं समय से जारी की जाएगी। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन बेड, एंटीबायोटिक, अन्य दवाएं व टीके का स्टाक रखने के लिए कहा है। साथ ही पर्याप्त वेंटिलेटर, आक्सीजन मास्क, आक्सीजन कांसेंट्रेटर व आक्सीजन प्लांट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। गाजियाबाद में कोरोना के चार मरीज मिले, अस्पतालों में निगरानी बढ़ाई गई गाजियाबाद, जासं: जिले में कोरोना के चार मरीज मिले है।

स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट के आधार पर निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बृज विहार गाजियाबाद की 18 वर्षीय युवती को 18 मई 2025 से खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत थी। युवती यशोदा अस्पताल कौशांबी में जांच के बाद कोरोना संक्रमित मिली। उधर, वसुंधरा के दंपती जो बेंगलूरू से 13 मई 2025 को वापस गाजियाबाद लौटे थे।

दिल्ली में गुरुवार तक आए 23 मामले, अस्पतालों में मास्क पहनने का निर्देश

पॉजिटिव सैंपल की लोकनायक अस्पताल में होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

हरियाणा, गुजरात और यूपी में पिछले 48 घंटों में कोरोना का मामलों में इजाफा

दिल्ली से सटे हरियाणा में पिछले दो दिनों में 5 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने पीजीआई रोहतक में बेड रिर्जव कर दिया है और स्क्रिनिंग तेज कर दी है। वहीं गुजरात में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दिन गुजरात के अहमदाबाद में 20 नए मामले सामने आए।

कोरोना का ये नया वैरिएंट बना चिंता का सबब

देश भर में फैल रहे मौजूदा नए मामले में एक नए वैरिएंट को देखा गया है। नए वैरिएंट JN.1 और उसके सब-वैरिएंट्स LF7 और NB1.8 को नए वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस वैरिएंट के बारे में अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि ये कितना खतरनाक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular