HomeUttar PradeshOtherकडोरन नदी पर रपटा निर्माण का शुभारंभ, एक दर्जन गांवों को मिलेगा...

कडोरन नदी पर रपटा निर्माण का शुभारंभ, एक दर्जन गांवों को मिलेगा लाभ

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरखेरा में कडोरन नदी पर प्रस्तावित रपटा निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस परियोजना पर करीब 417.27 लाख रुपये की लागत आएगी और इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने शिलान्यास करते हुए कहा कि इस रपटा निर्माण से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि रपटा बनने के बाद सिसोलर मार्ग और कैथी मार्ग आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे आवागमन सुगम होगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस निर्माण के बाद बांदा जनपद जाने के लिए करीब 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। साथ ही बिरखेरा से सिसोलर मार्ग तक सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव, अजय पाल साहू, पूर्व प्रधान बिहारी लाल प्रजापति, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी रिजवान अहमद, एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, पंचायत सचिव संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular