HomeUttar PradeshLalitpurसमानता, स्वतंत्रता और न्याय पर जोर देता है संविधान : हरदयाल सिंह...

समानता, स्वतंत्रता और न्याय पर जोर देता है संविधान : हरदयाल सिंह लोधी

लितपुर। कचहरी प्रांगण में अधिवक्ताओं द्वारा भारतीय संविधान निर्माता (जनक) भारतरत्न डा.भीमराव अम्बेडकर के चित्र सम्मुख फूल माला पहनाकर संविधान दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता हरदयाल सिंह लोधी एड. ने कहा कि डा.भीमराव अम्बेडकर ने आज के ही दिन संविधान को लागू किया था। उनकी अध्यक्षता में इसी दिन वर्ष 1949 में भारत के संविधान को अपनाया गया था। कहा कि भारत का संविधान एक ऐसा दस्तावेज है, जिसने भारत को एक लोकतांत्रिक देश बनाया और 26 नवम्बर को संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। जबकि 26 जनवरी इसके क्रियान्वयन का जश्न मनाया जाता है। कहा कि यह दोनों मिलकर समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों पर जोर देता है। भारतीय संविधान में सभी धर्मों, जातियों के व्यक्तियों को उनके अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने आगे कहा कि संविधान को बनाने में दो साल ग्यारह माह और अठारह दिन लगे थे। इस दौरान हरदयाल सिंह लोधी एड., महेन्द्र कुमार पाराशर एड., कैलाश नारायण एड., अजय सिंह राजपूत एड., रविशंकर श्रीवास्तव एड., शशिकांत सिंह एड., दीपक सिंह एड., जानकी प्रसाद बौद्ध एड., अनुराग सिंह एड., अमित दरौनियां एड., अरूण सिंह राजपूत एड., इमरान खां एड., हरेन्द्र झां एड., भूपेन्द्र सिंह यादव एड., आनंद सिंह राजपूत एड., शैलेन्द्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular