पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति को कांग्रेसियों ने किया नमन

0
451

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर आज कांग्रेसियों ने भावपूर्ण नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शो को अपनाने पर भी बल दिया।
महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित समारोह संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रवीण चौधरी ने कहा कि आज ऐसे महान व्यक्ति की जयंती हम मना रहे हैं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और देश को आजाद कर योगदान दिया। ऐसे महान व्यक्तित्व को हम अपनी श्रद्धांजलि भावांजलि अर्पित करते हैं और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर प्रदेश को और देश को आगे बढ़ने का काम करेंगे। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती को एक साथ मना रहे हैं और देश को आगे बढ़ाने व आजाद करने में कमलापति त्रिपाठी का योगदान कभी बुलाया नहीं जा सकता है उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ने का काम हम करेंगे। बैठक को किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पीसीसी अक्षय चौधरी, पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, जिला अध्यक्ष मुनीष सहगल, गुलशेर अली, यूनुस सिद्दीकी, इरशाद प्रधान, सार्थक त्यागी, रफत अब्बास, प्रभजीत सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here