HomeMarqueeप्रियंका गांधी की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न!

प्रियंका गांधी की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न!

नजीबाबाद। कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी डेब्यू में ही शानदार आगाज किया है। उन्होंने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी यहां चुनावी मैदान में उतरी थीं। केरल के वायनाड से उपचुनाव जीत कर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संसद में पहुंचने से विपक्ष और मजबूत होगा। एम अकरम खान एडवोकेट की अध्यक्षता एवं अमजद सिद्दीकी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद हनीफ सिद्दीकी, रईस कुरैशी, युवा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, मोहम्मद सुफियान, इम्तियाज अहमद, कासिम तस्लीम,मोहम्मद जैद आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular