Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiबाढ़ पूर्व होने वाली अपनी विभागीय समस्त तैयारियां पूर्ण करा लें:- जिलाधिकारी

बाढ़ पूर्व होने वाली अपनी विभागीय समस्त तैयारियां पूर्ण करा लें:- जिलाधिकारी

नाव, नाविक, गोताखोरों को चिहिंत कर मो0 नम्बर सहित बुकलेट तैयार करायेंः-अनुनय झा

हरदोई बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तहत गठित बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने ऑनलाइन जुड़े उप जिलाधिकारी बिलग्राम, सवायजपुर, शाहाबाद से कहा कि समय से बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करें और नाव, नाविक, गोताखोरों को चिहिंत करें और उनके मोबाइल नम्बर सहित बुकलेट तैयार करायें तथा बाढ़ चौकियों को देख ले एवं बाढ़ पीड़ित लोगों व उनके पशुओं हेतु आश्रय स्थल चिहिंत कर लिये जाये।

बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देश दिये कि कटान रोकने के लिए नदियों के किनारे-किनारे ऐसे वृक्ष लगवायें जो पानी के प्रवाह को रोक सके। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित कराये तथा पूर्ति विभाग खाद्यान्न एवं डीजल, मिट्टी तेल आदि व्यवस्था कराये तथा पीडब्लूडी द्वारा पूर्व में बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्गो को शीघ्र ठीक करायें। उन्होने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने वाले विद्यालयों को चिहिंत करे और बच्चों के पढ़ने के लिए स्थान चिहिंत कर लें।

उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि बाढ़ आने के दौरान बाढ़ चौकियों एवं बाढ़ पीड़ितों के आश्रय स्थल पर विद्युुत व्यवस्था बनायें रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों गांव में भोजन बनवाकर प्रधान के माध्यम से वितरित कराया जायेगा। उन्होने अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ पूर्व होने वाली अपनी विभागीय समस्त तैयारियां पूर्ण करा लें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी शारदा नहर, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular