कप्तानगंज में 9 करोड़ की लागत से बना फायर स्टेशन का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

0
112

अवधनामा संवाददाता

दो यूनिट की क्षमता में एक यूनिट की हुई तैनाती, पूरे तहसील के गांवों को मिलेगी सेवाएं

जिले के चार थानों के साथ महराजगंज में आपात स्थिति पर संभालेगी मोर्चा

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज में नवनिर्मित फायर ब्रिगेड स्टेशन के आवासीय भवन का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके लिए कप्तानगंज थाने के सटे लगभग 9 करोड़ की लागत से बने फायर स्टेशन को सजाया गया था। कुशीनगर जिले की अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांसद ने लोकार्पण की स्थलीय औपचारिकता को पूरा किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड के साथ भाजपा के नेता और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद विजय दुबे ने कहा की आज उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पूरे उत्तर प्रदेश में बने नव निर्मित बने अग्नि समन का लोकार्पण किया। उसी क्रम में कुशीनगर के कप्तानगंज में बने नव निर्मित बने अग्नि समन का लोकार्पण हुआ है। यह बताने की जरूरत नहीं है की आपदा में कितना कारगर साबित होता हैं। आज कप्तानगंज में जो अग्नि समन केंद्र बना है उससे लोगो को भी लाभ होगा वही पूर्व सरकार को घेरते हुए कहा की पूर्व की सरकार इस विभाग पर ध्यान नहीं देते थे। जिसका नतीजा ये था कि कुशीनगर में आग लगती थी और अग्नि समन की गाड़ियां महराजगंज से आती थी। जिससे लोगो को भी भारी नुकसान सहना पड़ता था वही नव निर्मित बने अग्नि समन पर कम पुलिस बल की संख्या पर बोले की अब ये अग्नि समन बनकर तैयार हो गया हैं पुलिस बल की संख्या भी बढ़ जाएगी। सरकार आम जन को लाभ पहुंचाने के लिए नए नए संसाधन का उपयोग करती है जिससे आम जन को लाभ पहुंच सके। उसी संदर्भ में कप्तानगंज में अग्नि समन केंद्र का शिलान्यास किया गया। जिससे आग पर काबू पाया जा सके और लोगो को अच्छी व्यवस्था दिया जा सके। आए दिन लोग आग के शिकार होते है जिससे उनके समानों का नुकसान होता हैं। कप्तानगंज में बने अग्नि समन का शिलान्यास होना एक अच्छी पहल मानी जा रही है।
इनसेट

पूरे तहसील व इंडस्ट्रियल एरिया को आपात सेवाएं मुहैया कराएगी

फायर बिग्रेड स्टेशन कप्तानगंज के बारे में जानकारी देते हुए कुशीनगर फायर ब्रिगेड विभाग के सीओ जसवीर सिंह ने बताया कि यह लगभग पौने 9 करोड़ की लागत से बना है। ये दो यूनिट की आवासीय फायर स्टेशन हैं जो पूरे तहसील के गांव और इंडस्ट्रियल इलाको को आपात सेवाएं मुहैया कराता है, जो फायर स्पॉट पर जाने के लिए फायर टेंडर है उसकी क्षमता 4500 लीटर की है। साथ ही जल्द यहां एक और फायर टेंडर के साथ रेस्क्यू वैन रखी जाएगी। यहां से महराजगंज जिले में भी आपात स्थिति के दौरान वाहन भेजी जाएगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here