HomeNationalसिविल सेवा कोचिंग के लिए प्राक्चयन परीक्षा अब 14 जुलाई को

सिविल सेवा कोचिंग के लिए प्राक्चयन परीक्षा अब 14 जुलाई को

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कराने के लिए पात्र अभ्यर्थियों के चयन के लिए प्राक्चयन परीक्षा अब 14 जुलाई को ली जाएगी।पहले यह परीक्षा 30 जून को होना था।

उल्लेखनीय है कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने के लिए प्रदेश के संभागीय मुख्यालय स्तर पर 30 जून 2024 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित किया गया था। उक्त दिवस पर प्री.बीएड. और प्री. डीएलएड की परीक्षा होने के कारण विभाग द्वारा आयोजित प्राक्चयन परीक्षा की तिथि में परिवर्तन करते हुए प्राक्चयन परीक्षा की तिथि अब 14 जुलाई (रविवार) को निर्धारित किया गया है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की कोंचिग के लिए प्राक्चयन परीक्षा अपरान्ह 12.00 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular