Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय जाट महासम्मेलन में चौ.नीरपाल जाट रतन अवार्ड से सम्मानित

राष्ट्रीय जाट महासम्मेलन में चौ.नीरपाल जाट रतन अवार्ड से सम्मानित

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर हरियाणा के रोहतक जिले में राष्ट्रीय महासम्मेलन के दौरान अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ.नीरपाल सिंह को सामाजिक क्षेत्र में व खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय जाट महासभा व सर्वखाप चौधरियों की तरफ से जाट-रत्न एवार्ड 2022 प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
रोहतक के नांदल जाट भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर भव्य आयोजन किया गया जिसमें पूरे देश के कोने कोने से आये जाट समाज के इतिहासकार, सर्वखाप चौधरी, शिक्षाविद व जाट समाज की विभूतियों ने मिलकर इस महासम्मेलन का आयोजन करवाया। इस दौरान महासम्मेलन के अध्यक्ष चौ.जसबीर सिंह मलिक, महर्षि दयानंद नंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति प्रो.राजबीर सिंह, सर छोटूराम विश्वविद्यालय सोनीपत मुरथल के कुलपति प्रो.दीनबंधु ,रिटायर्ड मेजर जनरल एसएस अहलावत, निर्वाल खाप के चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट, राष्ट्रीय जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. वीरपाल सिंह, हरियाणा के प्रधान ओम प्रकाश नांदल, मेजर रतन सिंह यादव व महिला सभा की अध्यक्ष सुमन हुड्डा ने जाट रत्न एवार्ड 2022 के लिए सम्मानित की गई। इस अवसर पर जाट रत्न एवार्ड 2022 से सम्मानित चौ.नीरपाल सिंह ने अपने पूरे जाट समाज को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने आज यहाँ आकर बिरादरी के बीच में बहुत कुछ सीखा है और जो सम्मान उनको दिया गया है, उसके लिए वह पूरी जाट बिरादरी का आभार व्यक्त करते है। रोहतक में आयोजित जाटो के इस महाकुंभ में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब,मध्यप्रदेश, जम्मूकश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित 9 राज्यों के जाट प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular