संभलःअवधनामा संवाददाता मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में समर कैंप के दूसरे दिन विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और रंगारंग गतिविधियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ताहिर सलामी, अध्यक्ष, हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट एसोसिएशन सम्भल तथा मेंबर शारिक, सदस्य, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन संभल ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर मुशीर खान तरीन, डायरेक्टर शबाना कौसर, प्रिंसिपल विल्सन राजन, मुख्य अतिथि ताहिर सलामी एवं विशिष्ट अतिथि शारिक ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में मैनेजर मुशीर खान तरीन ने कहा कि समर कैंप बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें सीखने के नए अवसर प्राप्त होते हैं। डायरेक्टर शबाना कौसर ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि सह-शैक्षिक गतिविधियां भी बच्चों के मानसिक, सामाजिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रिंसिपल विल्सन राजन ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
मुख्य अतिथि ताहिर सलामी ने विद्यालय द्वारा आयोजित समर कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं और उन्हें नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच प्रदान करती हैं। वहीं शारिक ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा तीन तक के बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने फूल पार्टी, डांस, रेन डांस, ड्राइंग प्रतियोगिता एवं विभिन्न प्रकार के झूलों का भरपूर आनंद लिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और चेहरे पर मुस्कान ने पूरे वातावरण को जीवंत और आनंदमय बना दिया।
समर कैंप का दूसरा दिन विद्यार्थियों के लिए सीखने, मनोरंजन और यादगार अनुभवों से भरपूर रहा। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।





