Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रेमी के धोखे से आहत युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने...

प्रेमी के धोखे से आहत युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद उतारा।

गोण्डा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियागढ़ बाजार में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम प्रसंग से परेशान एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश पर युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार रायपुर थाना छपिया निवासी 23 वर्षीय रेशमा अपने प्रेमी द्वारा शादी का वादा पूरा न करने से नाराज होकर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे नंगे पांव मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती करीब 20 फीट ऊंचाई पर बैठकर हंगामा करने लगी। सुबह टहलने निकले लोगों ने उसे देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही हथियागढ़ चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवती की मांग थी कि उसके प्रेमी अमित निवासी गोडहना, थाना सादुल्लाह नगर, जिला बलरामपुर को बुलाकर उससे शादी कराई जाए। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब तीन वर्ष पहले दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर सहमति बनी थी।

इसके बाद युवक मुंबई चला गया, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद वह शादी करने नहीं आया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। इस संबंध में युवती ने पहले भी छपिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों को रविवार को थाने बुलाया गया था, लेकिन उससे पहले ही युवती टावर पर चढ़ गई। काफी मशक्कत और समझाने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। छपिया थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular