HomeMarqueeचाइल्ड हेल्पलाइन ने तुरंत कार्रवाई की मंचलों को किया सावधान

चाइल्ड हेल्पलाइन ने तुरंत कार्रवाई की मंचलों को किया सावधान

आजमगढ़। अंकल जी, स्कूल जाते समय कुछ मनचलो द्वारा हम लोगों को परेशान किया जा रहा हैं जैसे ही इस बात की सूचना सुबह 1098 को एक कॉल के जरिये मिली तो चाइल्ड हेल्प लाइन और जिला प्रोबेशन अधिकारी सक्रिय हो उठा। उन्होंने स्थानीय महिला पुलिस के साथ गुरूवार को हीरापट्टी (शिवाजी नगर) स्थित फातिमा पब्लिक स्कूल की तरफ निकल पड़े।

इस दौरान जहां मौके पर पहुंचकर चाइल्ड हेल्प लाइन के प्रभारी संजय शाही और स्थानीय पुलिस टीम ने मनचलों के विरूद्ध निगरानी की वहीं स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 1098 को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जागरूकता अभियान के तहत पंपलेट और पोस्टर वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोष कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय से छुट्टी के समय कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियां की जा रही थीं, जिससे छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रोबेशन विभाग के निर्देश पर टीम ने विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया। टीम द्वारा विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम के पहुंचने और त्वरित कार्रवाई से अभिभावकों व छात्राओं में राहत का माहौल देखा गया। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते ऐसे मनचलों को सबक सिखाया जा सकें। वहीं घर पर पहुंचकर छात्रा ने फिर काल करके डीएम अंकर को थैन्यू बोला, टीम ने छात्रा की सजगता की तारिफ कर उसका हौसला अफजाई किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular