Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

चंदौली । मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सम्बद्ध पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विभिन्न पटल ओपीडी, सहित अन्य पटल की भ्रमण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पताल में उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की स्थिति, समयबद्ध उपचार व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सेवाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जाए।उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से डॉक्टरों की उपलब्धता, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता एवं दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति तथा कैंटीन में मरीजों के लिए तैयार किये जा रहे खाने की गुणवत्ता एवं कैंटीन में आने वाले पैकेजिंग फूड पर एक्सपायरी डेट आदि की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल की सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के लिए सभी चिकित्सक एवं स्टाफ पूर्ण ज़िम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता परिलक्षित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित चिकित्सक गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular