Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhफार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर डीएम सख्त, अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पंजीकरण...

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर डीएम सख्त, अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पंजीकरण पूर्ण करने के निर्देश

आजमगढ़, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने तथा शिथिलता एवं लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री में सर्वाधिक लंबित 25 ग्रामों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। साथ ही पिछले एक सप्ताह एवं एक माह में लंबित मामलों की संख्या तथा पूर्ण किए गए पंजीकरण का तुलनात्मक विवरण भी उपलब्ध कराया जाए, जिससे वास्तविक प्रगति का आंकलन किया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता योजना एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अंतर्गत पीएम किसान योजना के लाभार्थियों सहित सभी भूमिधारक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न विकास खंडों में अभी भी अनेक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है, जिसे शीघ्र पूरा करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

डीएम ने निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति कम है, वहां विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात क्षेत्रीय कार्मिकों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक कृषकों को कैंप तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में आबादी क्षेत्र के निकट सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाए जाएं, ताकि किसानों को सुविधा के साथ फार्मर रजिस्ट्री कराने का अवसर मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि नामित नोडल अधिकारी स्वयं गांवों में भ्रमणशील रहकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराएं। साथ ही कृषि विभाग के खंड स्तरीय अधिकारी एडीओ (कृषि) तथा ग्राम स्तरीय कार्मिक एटीएम एवं बीटीएम प्रतिदिन प्रातः कैंप में उपस्थित रहकर पंजीकरण कार्य कराना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम सचिव एवं पंचायत सहायक भी कैंप में उपस्थित रहकर किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular