Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्राम पंचायत ढेकहरी खुर्द व कल्याण नगर उर्फ हिरदैनगर मे चौपाल कार्यक्रम...

ग्राम पंचायत ढेकहरी खुर्द व कल्याण नगर उर्फ हिरदैनगर मे चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर गांव में होने वाली समस्याओं पर चर्चा कर उसका समाधान करने का आश्वासन देते हुए किया गया जागरूक

बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत ढेकहरी खुर्द व कल्याण नगर उर्फ हिरदैनगर में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत ढेकहरी खुर्द चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव संजय कुमार ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना, जन्मप्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र,राशनकार्ड, बिजली बिल,वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।

उक्त अवसर पर पंचायत सचिव संजय कुमार, रोजगार सेवक अरुण कुमार, अंबुज श्रीवास्तव, विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

वहीं ग्राम पंचायत कल्याण नगर उर्फ हिरदैनगर में सचिव मो० नियाज की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही नवीन योजना जी राम जी के तहत लोगों को रोजगार मुहैया कराने व ग्राम पंचायतों को विकसित कर भारत की ओर ले जाने के उद्देश्यों का प्रचार प्रसार किया गया है। साथ ही तमाम कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया है। बैठक के दौरान गांव में छोटी छोटी समस्याओं पर चर्चा कर उसका समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही परिवार रजिस्टर से संबंधित मामले का निस्तारण किया गया।

उक्त अवसर पर पंचायत सचिव मोहम्मद नियाज, ग्राम प्रधान जय प्रकाश, रोजगार सेवक आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular