HomeMarqueeग्राम पंचायत चरिगवा व रामनगर में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव...

ग्राम पंचायत चरिगवा व रामनगर में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान

चरिगवा व रामनगर के ग्राम पंचायत भवन में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न 
बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामनगर में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव रविकांत यादव ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव रविकांत यादव, ग्राम प्रधान विमला देवी, प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा यादव, पंचायत सहायक दौलत यादव, रोजगार सेवक सोहन यादव, कोटेदार रामबली गौतम, आदि लोग उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम पंचायत चरिगवा  चौपाल कार्यक्रम एडीओ आई.एस.बी संतोष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पंचायत सचिव अनुपम सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। वहीं Aroh फाउंडेशन के AFC अंबुज श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना व मुद्रा योजना बचत खाता खोलने के लाभ, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव अनुपम सिंह, प्रतिनिधि के रूप में बलराज, मुमताज, बिस्मिल्लाह,  रोजगार सेवक मो.अम्बर, पंचायत सहायक दीपिका सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular