केन्द्र व प्रदेश सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है:सांसद लल्लू सिंह

0
94

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने सिविल लाइन स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाये है। इसमें शामिल हर व्यक्ति पर कार्रवाई हो रही है। परन्तु कुछ नेता है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूतों की बड़ी सूची होने के बाद भी वह घमंड के साथ अपने गुनाह को लेकर गुमराह करने वाले तर्क दे रहे है। लेकिन जनता गुमराह होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दावा करती है कि केजरीवाल के समर्थन में रैली हुई। लेकिन कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में रैली नहीं बल्कि गठबंधन की रैली है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक साथ है। लेकिन पंजाब में अलग है। बिहार में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार पहले खड़े कर दिये। कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने भी अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिया। यह दर्शाता है कि जहां आपस में वैचारिक मतभेद है। वहां केवल गुमराह करने वाली बातें हो रही है।
उन्होंने कहा कि भष्टाचार में लिप्त लोग एक जैसी गतिविधि कर रहे है। हर दिन नया झूठ बोलते है। देश के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते है। हिन्दू धर्म का विरोध करते है। घोटाले सामने आने पर जब जांच एजेन्सियां नोटिस देती है। तो पहले तो उसे इग्नोर करते है। कार्रवाई होती है तो कोर्ट जाते है। कोर्ट अगर फटकार लगाती है तो विक्टम कार्ड खेलने के साथ देश के लोकतंत्र पर खतरा बताते हुए जनता को गुमराह करने का प्रयास करते है। यह सब वह लोग कर रहे है जो बंगाल संदेशखाली की घटना पर चुप है। देश को तोड़ने की बात कहने वालों पर एक्शन के बजाए उन्हें लोकसभा टिकट देते है। धार्मिक ग्रंथो का अपमान करते है। पहले झूठे आरोप लगाते है। बाद में उससे माफी मांगते है। आज जेल में बंद भ्रष्टाचारी नेताओं को जमानत तक नहीं मिल रही है। सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने जमानत नहीं दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उपर आजादी के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों की लम्बी सूची है। इसके शीर्ष नेतृत्व तक घोटाले में जेल से बेल तक चल रहे है। सपा के भ्रष्टाचार के बारे में सभी जानते है। इनके परिवारवाद से कभी उत्तर प्रदेश की जनता पीड़ित थी। सपा ने अपने शासन काल के दौरान भ्रष्टाचारियों व माफियाओं को संरक्षण प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि रामनगरी आने वाले तीर्थयात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा किया जा रहा है। विकास के माध्यम से सरकार ने अयोध्या में पयर्टन सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास किया है। विकास की इस गौरवगाथा से देश के विभिन्न क्षेत्रों से रामनगरी आने वाले तीर्थयात्री अवगत हो रहे है तथा वापस लौटने के बाद अपने क्षेत्र के लोगो को बता रहे है। अयोध्या के विकास से पूरे देश में उत्साह है। यहां सर्वांगीण विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारा गया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here