HomeMarqueeदबंगों पर दीवार गिराने और जान से मारने की धमकी का आरोप,...

दबंगों पर दीवार गिराने और जान से मारने की धमकी का आरोप, कोतवाली बांसी में मुकदमा दर्ज

बांसी सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहाताल पूर्वी गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने दीवार गिराने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित पंकज श्रीवास्तव पुत्र मकसूदन लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 7 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के शिवपूजन मौर्य उर्फ सकालू, राम अनुज मौर्य पुत्रगण जोखू तथा आठ अन्य अज्ञात लोग उनकी आराजी गाटा संख्या 515 पर बनी पक्की दीवार को गिरा दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त मामले में मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है उसके बावजूद भी दबंगों ने जबरिया दीवाल गिरा दिया।

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मृत्युंजय पाठक ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मामले का संज्ञान लेते हुए नामजद दो आरोपियों एवं 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191 ( 2), 324 (4), 351 (3) तथा 352 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular