HomeMarqueeएसपी शशांक सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए...

एसपी शशांक सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

गूगल मीट के जरिए थानों से सीधे जुड़े पुलिस अधीक्षक, कहा- जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं

शशांक सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस डिजिटल जनसुनवाई में जिले के सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े। एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को लाइव सुना और संबंधित थाना प्रभारियों को मौके पर ही निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

​जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं एसपी के सामने रखीं। एसपी शशांक सिंह ने मामलों की गंभीरता को देखते हुए सीधे संबंधित थाना प्रभारियों से संवाद किया और हर प्रकरण का त्वरित व प्रभावी समाधान करने को कहा।

​उन्होंने सख्त लहजे में निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए ताकि आम जनता को समय पर न्याय और राहत मिल सके। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रुख अपनाने और हर स्तर पर जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular