केक काटा और बसपा सुप्रीमो की लम्बी उम्र की शुभकामनाएं दीं
जनकल्याणकारी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों बसपा कार्यकर्ता
बसपा सुप्रीमो मायावती का 70वां जन्म दिवस गुरुवार को गांव से शहर तक सादगी के साथ मनाया गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में आयोजित जनकल्याणकारी दिवस में भारी संख्या में शामिल होकर बहन मायावती को जन्म दिन का मुबारकबाद दिया।शाम को सभी बसपा पदाधिकारियों ने अपने परिवार के साथ जन्म दिन का केक काटा और बसपा सुप्रीमो की लम्बी उम्र की कामना करते हुए आपस में खुशियां बांटी।
बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल और बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में बसों और दो सौ से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ अयोध्या में आयोजित जनकल्याणकारी दिवस समारोह में शामिल हुए।
बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती,सह संयोजक रामचंद्र, फूलचंद, हरिकेश भारती, राजेश कोरी, बसपा के जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम, दिनेश गौतम, पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार कोरी, विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, मोती लाल, सालिकराम, जितेन्द्र सरोज,के के आर्य, रामसजीवन, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, धर्मराज कोरी, विजय गौतम, विजय प्रजापति, विजय गौतम,अभय प्रताप गौतम, बबलू तिवारी, श्याम लाल, ललित कुमार, बृजेश कुमार, प्रमोद कुमार एडवोकेट,कुल रोशन एडवोकेट, धर्मेंद्र कुमार,रामबली गौतम, सुरेन्द्र बौद्ध, रेखा बौद्ध, अनंत भीम, राजकुमार, सुनील कुमार महका,राम प्रसाद, श्याम कुमार, रामशंकर,शिव प्राण, जिया लाल बौद्ध, भीमराव बौद्ध , राम कुमार, विक्रम बौद्ध, संतोष दूबे, कमलेश कुमार,किशन सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।
जगदीशपुर संवाद के अनुसार
बसपा के पुराने कार्यकर्ता रामकुमार भारती के संयोजन में बाजार सुकुल में बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन मनाया गया। रामकुमार भारती ने जन्म दिन का केक काटा और आयरन लेडी मायावती को लम्बी उम्र की शुभकामनाएं दीं। रहमतगढ में हुए कार्यक्रम में मिश्री लाल, रघुनाथ,हरीश गौतम, संजय,, गोविंद प्रसाद, सुरेश, रोहित,भाईलाल गौतम,, मुकेश के साथ भारतीय बौद्ध महासभा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।





