आजमगढ़। अयोध्या में आयोजित ‘ज़ोनल फेस्ट 2026’ में आजमगढ़ के ब्रेनओब्रेन OEC7 के नन्हे धुरंधरों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। पूर्वांचल स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में संस्था के 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और जिले का मान बढ़ाते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में बच्चों के प्रदर्शन ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। जिसमें 5 ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब, 42 भव्य ट्रॉफियां, 26 स्वर्ण पदक, 24 रजत पदक हासिल किया। जनपद वापसी पर नगर के टीनी टाइट्स स्कूल में आयोजित जोनल फेस्ट उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने इन नन्हे मेधावियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ब्रेनओब्रेन 5 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए एक अनूठा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में एकाग्रता, तीव्र गणना क्षमता, आत्मविश्वास, मेमोरी पावर और लिसनिंग स्किल्स का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। संस्था प्रबंधन गरिमा बरनवाल ने कहा कि यह सफलता केवल ट्रॉफियों की संख्या नहीं है, बल्कि बच्चों के अनुशासन और उनकी नियमित मेहनत का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण क्षण में अभिभावकों का सहयोग और शिक्षकों का समर्पण ही हमारी असली ताकत है। इस दौरान टीनी टाइट्स के डायरेक्टर नितिन गौड़, डीएन सिंह, रूबी गुप्ता, मधु राय, अनूप सिंह, सपना श्रीवास्तव, प्रिया सिंह आदि उपस्थित रहीं।





