Tuesday, May 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeपत्रकारों और प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय के लिए स्थायी समिति का...

पत्रकारों और प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय के लिए स्थायी समिति का गठन जरूरी – जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, नियमित बैठकों की उठाई मांग

महोबा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई महोबा द्वारा जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया के नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस खान की उपस्थिति में जिला प्रेस स्थायी समिति के गठन एवं उसकी नियमित बैठकों के आयोजन की मांग को लेकर जिलाधिकारी गज़ल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पंजीकरण संख्या 1153/86 उत्तर प्रदेश के ग्रामीण पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख एवं मान्यता प्राप्त संगठन है। संगठन की इकाइयाँ प्रदेश के सभी जनपदों एवं तहसील स्तर पर गठित हैं। जनपद महोबा में भी जिला इकाई सहित तीन तहसील इकाइयाँ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जिनमें लगभग 125 सदस्य जुड़े हुए हैं।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा पत्रांक संख्या 480/सू0 एवं ज0 सं0 वि0 प्रेस-42/2024 टी0सी0 दिनांक 30 जून 2025 के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को जिला प्रेस स्थायी समिति के गठन एवं उसकी नियमित मासिक बैठकें आयोजित किए जाने संबंधी निर्देश जारी किए गए थे। उक्त आदेश का उद्देश्य पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के मध्य समन्वय स्थापित करना तथा पत्रकारों से संबंधित समस्याओं एवं उत्पीड़न के मामलों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जनपद महोबा में विगत वर्षों में जिला प्रेस स्थायी समिति की बैठकें आयोजित होती रही हैं, जिनमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सहभागिता प्रदान की जाती थी। किंतु पिछले लगभग तीन-चार वर्षों से समिति की नियमित बैठकें आयोजित नहीं हो पा रही हैं, जिससे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं प्रशासनिक समन्वय में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने शासनादेश के अनुपालन में जनपद महोबा में जिला प्रेस स्थायी समिति का विधिवत गठन कर उसकी नियमित बैठकें आयोजित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाने की मांग की है, ताकि पत्रकारों एवं प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित हो सके तथा पत्रकार हितों से जुड़े विषयों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर मोहम्मद अजीज, राकेश पटेरिया, अरविंद अनुरागी, फैजान अली, इफ्तखार अली, महेंद्र सोनी, सुरेश निराला, अनिल बाबू, चाँदबाबू मंसूरी,तौसीफ खान, हनुमान शुक्ला, आनंद तिवारी, शान मोहम्मद, मकबूल खान, सलमान, हरि दर्शन, हरि सिंह वर्मा, बिहारी लाल, बीडी बंसल, सुधांशु, राजू पटेरिया, बृजेंद्र भारद्वाज, शिवनंदन अग्निहोत्री, शहंशाह अहमद, प्रदीप तिवारी, अभिषेक गुप्ता, संतोष गोस्वामी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular