HomeMarqueeनेत्रहीन बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहा

नेत्रहीन बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहा

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भारतीय नेत्रहीन विद्यालय एवं लॉर्ड कृष्णा विमला विज बाल विद्यालय में विद्यालय में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अभय श्रीवास्तव, डा० विकास अग्रवाल, मनोज राणा, सुरेन्द्र चौहान सयोजक, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसाइटी द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। भजन संध्या के अवसर पर स्कूल के बच्चांे के द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गयी, जिसमे गणेश वंदना, कृष्णा, अर्जुन संवाद व अन्य बच्चों द्वारा विभिन्न भजन गाए गए। संध्या के पश्चात राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता में पुरस्कार जीत कर आये हुए बच्चो को भी समान्नित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम चावला, सचिव डॉ.अनुपम मालिक, प्रबंधक डॉ.श्याम लाल अनेजा, कोषाध्यक्ष धन प्रकाश शर्मा, डॉ अनिल मालिक, पार्षद ज्योति अग्रवाल, भूरा सिंह, दीपक गुप्ता, स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता, प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता गोयल, प्रचार मंत्री महेश पाहवा, डॉ.साक्षी मलिक, डॉ.श्वेता अग्रवाल, अजय सिंघल, विनीत चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular