Sunday, December 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiधन्नासेठों के लिए है भाजपा का राष्ट्रवाद- राजेश तिवारी

धन्नासेठों के लिए है भाजपा का राष्ट्रवाद- राजेश तिवारी

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी (Barabanki)। भाजपा राष्ट्रवाद की संकल्पना में दलित, पिछडे, आदवासी, अल्पसंख्यक और महिलाये शमिल नही है। भाजपा का राष्ट्रवाद चन्द धन्ना सेठो और कारपोरेट, पूंजीपतियो का राष्ट्रवाद है।
उक्त उद्गार अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी सचिव राजेश तिवारी ने आज आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनो, न्याय पंचायत प्रभारीगणो, जिला, शहर कमेटी के पदाधिकारियो के बीच व्यक्त किये।
कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण शिाविर की शुरूआत ध्वज वंदन कार्याक्रम तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात हुयी। जिसमे बूथ प्रबन्धन, कोग्रेस की नीतियां सिद्धान्त, बलिदानी इतिहास की जानकारी विभिन्न चरणो में शिविर में आये वरिष्ठ कांग्रेसजनो द्वारा दी गयी।
राष्ट्रीय सचिव श्री तिवारी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश आय के मामले में रोजगार के मामले में, शिक्षा के मामले में, स्वास्थ्य के मामले में सबसे नीचे है।
शिविर मे मुख्यरूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन, मध्यजाने के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया, प्रदेशीय सचिव राहुल त्रिपाठी, विनोद जी, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अरशद इकबाल, शबनम वारिस, कमल भल्ला, सरजू शर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव न्यायपंचात, बूथ अध्यक्ष, कांग्रेस के जिला नगर, ब्लाक के अध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular