Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshOtherनारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस का...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन

फतेहपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मातृशक्ति के नेतृत्व में ठाकुर युवराज सिंह डिग्री कॉलेज से ज्वालागंज चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया, जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। मार्च में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अपनी राजनीतिक सोच के चलते इस महत्वपूर्ण अधिनियम का विरोध किया, जो महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक विकास गुप्ता, राजेन्द्र पटेल, कृष्णा पासवान एवं जिला उपाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पुतला दहन के बाद विधायक कृष्णा पासवान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने के लिए संकल्पित है, जबकि विपक्ष केवल बाधा उत्पन्न कर रहा है।

इस दौरान जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, सुशील मौर्य, अर्चना त्रिपाठी, मंजू शुक्ला, अपर्णा सिंह, गौतम ज्योति, प्रवीण सुनिधि तिवारी, निशू तिवारी, रेखा मिश्रा, स्वाती ओमर, प्रसून तिवारी, ऐश्वर्या सिंह चंदेल, आलोक सिंह, आशीष तिवारी, बलराम द्विवेदी, सत्यम अग्रवाल, ऋतिक ठाकुर, वंदना द्विवेदी, संगीता द्विवेदी, सुनीता गुप्ता, संजना द्विवेदी, शैलजा राज लोधी, रेखा सरोज, कविता रस्तोगी, अनु सविता, गायत्री सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने जमकर नारेबाजी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular