रोटरी क्लब द्वारा जीएसबीएस इंटर कॉलेज में मनाया गया पृथ्वी दिवस कार्यक्रम
महाराजगंज। बुधवार को रोटरी क्लब द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार कच्छ में पृथ्वी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संरक्षण करना ही पृथ्वी दिवस का सही उद्देश्य हैl रोटरी क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्र समान है l वर्तमान समय में अप्रैल माह में ही मैं और जून जैसा स्थिति बना हुआ है यह केवल तो केवल पर्यावरण संरक्षण न होने की वजह से प्रकृति में बदलाव हो रहा है l रोटरी क्लब के सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि एक पेड़ लगाने से हम लोगों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। रोटरी क्लब के आगामी अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान ने कहा कि आज के दिन हम सभी को वृक्ष लगाने की आवश्यकता हैl
पूर्व सचिव डॉ कृष्णा साहनी और कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि जैसे मानव सेवा ईश्वरीय सेवा है वैसे ही वृक्ष लगाना भी एक सेवा का भाव हैl गणेश शंकर विद्यार्थी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य कामाख्या जायसवाल ने कहा कि पृथ्वी दिवस 1970 में अमेरिका से प्रारंभ किया गया था l विद्यालय के विज्ञान शिक्षक अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा पृथ्वी दिवस कार्यक्रम जो आयोजित किया गया उस कार्यक्रम में जो भी छात्र-छात्राएं भाग ली उनके अंदर जीवन में हर समय पर्यावरण संरक्षण के बारे में विचार ही नहीं बल्कि हर वर्ष एक वृक्ष लगाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के आगामी कोषाध्यक्ष पंकज मौर्या ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को मांचासीन अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, चार्टर्ड अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह, सचिव विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व सचिव डॉक्टर कृष्णा साहनी, पूर्व कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्ता, संयोजक पंकज मौर्य, आगामी अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान, और निबंध एवं कला प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक टीम के राजेश कुमार प्रवक्ता हिंदी,अखंड दुबे प्रवक्ता हिंदी, विज्ञान शिक्षक अमरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहेl





