Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeनोनहरा थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

नोनहरा थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार और मनमानी का आरोप, कार्यकर्ताओं ने की हटाने की मांग

गाजीपुर। नोनहरा थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीती रात को थाना प्रभारी वेंकटेश तिवारी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि थाना प्रभारी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से न नहीं सुनते। वे उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

धरना प्रदर्शन में भाजपा नेता राजेश राय बागी और छात्र नेता धनंजय प्रधान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद हैं। राजेश राय बागी ने थाना प्रभारी पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से ठोस आश्वासन मिलने तक धरना जारी रहेगा। धरना शाम 6 बजे से शुरू हुआ है। कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांग है कि नोनहरा थाना प्रभारी को तुरंत हटाया जाए।

नोनहरा मंडल के भाजपा अध्यक्ष सुरेश गिरी भी धरने में शामिल हुए हैं।इसी बीच गठिया गांव में विद्युत विभाग द्वारा सड़क किनारे लगाए गए बिजली के खंभों को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का कहना कि यह कार्रवाई एक तरफा की गई है। कासिमाबाद क्षेत्राथिकारी शुभम वर्मा ने ग्रामीणों से बातचीत की। लेकिन विद्युत विभाग का मामला होने के कारण समाधान नहीं निकल सका।

रात के समय पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किए जाने के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।जिसमे पुलिस लाठी चार्ज करती हुई दिखाई दे रही है।लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने और अधिक आक्रोश और चिंता बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular