कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम और बंगाल में भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से चुनाव ‘चुराए’ हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह तरीका पहले भी देखा गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि, असम और बंगाल ऐसे स्पष्ट मामले हैं जहां भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से चुनाव ”चुराए” हैं। राहुल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”असम और बंगाल ऐसे स्पष्ट मामले हैं जहां भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से चुनाव चुराए हैं। हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से अधिक सीटें चुराई गई हैं।”

हम जोरदार वापसी करेंगे : ममता बनर्जी
लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा, ”हमने यह तरीका पहले भी देखा है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव 2024 आदि।” उन्होंने कहा, ”चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और चारा ही क्या है।” गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने बंगाल चुनावों में भाजपा की भारी जीत को अनैतिक बताया और आरोप लगाया कि सौ से अधिक सीटों पर जनादेश ”लूटा” गया है। साथ ही कहा, ”हम जोरदार वापसी करेंगे।”





