रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा RRB NTPC UG Hall Ticket 2026 डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं। सीबीटी 1 एग्जाम का आयोजन 7 मई से 21 जून तक करवाया जायेगा।
आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट सीबीटी 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RRB NTPC UG Admit Card) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गये हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही रेलवे चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी आवेदनकर्ता को ऑफलाइन/ डाक आदि के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा।
SMS एवं Email पर भी भेजा गया है लिंक
रेलवे की ओर से एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भी भेजा गया है। आवेदनकर्ता उस लिंक पर क्लिक करके सीधे लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की स्टेप्स
- आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/ डेट एवं बर्थ) दर्ज करके सब्मिट करना होगा।
- अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
RRB NTPC UG Admit Card 2026 Download Link
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि अभी सभी आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी नहीं किये गए हैं। अन्य अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए 4 दिन पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
एग्जाम डेट
आरआरबी द्वारा एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 07, 08, 09 मई और 13, 14, 16 व 21 जून 2026 को करवाया जायेगा। भर्ती के माध्यम से कुल 3058 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
परीक्षा पैटर्न
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमें से जनरल अवेयरनेस विषय से 40 सवाल, मैथमेटिक्स से 30 प्रश्न और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 30 सवाल पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।





